फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव में मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस : नितिन

Mon, 07 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक नितिन कुभांलकर ने कहा कि क्षेत्रीय दलों से जनता ऊब चुकी है। वह अब बदलाव चाहती। इसलिए 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव मेें पार्टी मजबूती से उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता गांव गांव लोगों से मिले और पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं।
विज्ञापन


वह सोमवार को नघेटा रोड स्थित राजीव भवन मेें बोल रहे थे। इससे पहले केंद्रीय पर्यवेक्षकाें का लखनऊ चुंगी पर जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान समेत पार्टी पदाधिकारी ने स्वागत किया। कांग्रेेस के प्रांतीय नेता बीपी सिंह ने कहा कि संगठन के  लोग अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। वह लोगों के बीच समस्याआें को प्रमुखता से उठाते हुए उनका निस्तारण कराएं।

इससे आम जनता का रुझान पार्टी के प्रति बढ़ेगा। जिलाध्यक्ष कुंवर मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी को ही टिकट वितरण में प्राथमिकता दी जाए। इससे चुनाव के अच्छे परिणाम आएंगे। पार्टी प्रवक्ता और महामंत्री डा. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि जनता प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से आजिज आ चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष किए। इस मौके पर प्रदेश सचिव विक्रम पांडेय, अभिषेक सिंह पटेल, सुख सागर मिश्रा मधुर, रामेश्वर प्रसाद, गुफरान कौसर, विनोद मिश्रा, सत्यबोध प्रकाश, गुलाब सिंह, अकील खां, त्रिलोकी मिश्रा, लक्ष्मी प्रकाश मिश्रा, बोधलाल शुक्ला, शशिभूृषण शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें