फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल पंचायत चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार : शशिभूषण

विज्ञापन
नघेटा रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष शश - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल आगामी पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवार लड़ाएगी। जिसकी तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नघेटा रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस कमेटी सेवादल के जिलाध्यक्ष शशिभूषण शुक्ल ने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस सेवादल ने पूरे जिले में पार्टी के सक्रिय व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से आम जनमानस तंग हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार किसानों को सड़क पर संघर्ष करने, नौजवानों को पकौड़े तलने की सलाह देकर उन्हें चिढ़ाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश सचिव रामगोपाल दीक्षित, जिला महामंत्री सुबोध सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, जिला महामंत्री इस्लाम गाजी, सर्वेश राठौर व ओम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें