फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी बोले, किसानों का कर्ज माफ करे सरकार

Tue, 05 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार को किसानों का कर्ज हर दशा में माफ कर देना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता, तो 12 मई को प्रधानमंत्री का पुतला एवं भूमि अधिग्रहण बिल की प्रति फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


राजीव भवन में शहर कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल शोले ने उक्त बात कही। उन्होंने कें द्र की भाजपा व प्रदेश की सपा सरकार पर आरोप लगाया कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है।

ओलावृष्टि एवं सूखे की भार से किसान परेशान हैं, किसानों का दोनों सरकारों द्वारा मुआवजे के नाम पर मजाक उड़ाया जा रहा है। किसान आहत होकर आत्महत्या कर रहे हैं। शहर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर जो कर्जा है, उसे माफ करके उन्हें राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला व भूमि अधिग्रहण बिल की प्रति फूंकेगी। जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। डीजल पेट्रोल के दाम गलत तरह से बढ़ाए जा रहे हैं। काले धन पर सरकार कदम नहीं उठा रही है। झूठी सरकार को जनता जवाब देने को तैयार है।

संचालन प्रमोद चंदेल ने की। इस मौके पर प्रमोद कश्यप, भुट्टो मियां, आशीष सिंह, साधू सिंह, वारिस मंसूरी, शाहिद मंसूरी, राम सच्चे, कमलेश शुक्ला, रवींद्र मिश्रा, इकबाल परवेज, ओम प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें