फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शों पर निकली कांग्रेस की रैली, जताया विरोध

विज्ञापन
रिक्शों पर बैठकर तहसील में ज्ञापन देने जाते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा की मोदी सरकार जन विरोधी है। भोले भाले नागरिकों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं और सरकार चुप्पी साधे बैठी है। बुधवार को रिक्शे पर रैली निकाल प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ये बात कही।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की महंगाई के विरोध में जनपद की पांचों तहसीलों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शहर में जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने रिक्शा रैली निकाली।
रैली में शामिल पदाधिकारी नारेबाजी कर तहसील पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि झूठे नारे गढ़कर भोली-भाली जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। मोदी सरकार में बढ़ती महंगाई ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है।
विज्ञापन

अच्छे दिनों का जुमला रटने वाले भाजपा नेता मुंह छुपाए बैठे हैं। जनता सरकार के जुमलों की हकीकत समझ चुकी है। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी राकेश गुप्ता को सौंपा। शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, मंजू मित्रा, दीप सिंह, दीपेंद्र सिंह, रूपलाल कोरी, उत्कर्ष दीक्षित, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें