फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल संदेश यात्रा बनवाएगी यूपी में कांग्रेस सरकार

Sun, 16 Oct 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
राजीव भवन में केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेश सेलवाल व प्रांतीय प्रभारी लखनऊ मंडल डॉ. लालती देवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश सेलवाल ने कहा कि राहुल संदेश यात्रा ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। देश में सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही किसानों की सच्ची हितैषी है। उन्होंने शनिवार को यहां राहुल संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही किसानों के दुख दर्द में सदैव खड़ी रही है। आज भी किसानों की लड़ाई सड़क से संसद तक कांग्रेस ही लड़ रही है। प्रांतीय प्रभारी डॉ. लालती देवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश बदलाव चाहता है यह बदलाव सिर्फ कांग्रेस ही दे सकती है।

उत्तर प्रदेश का विकास 27 सालों से हाशिए पर पहुंच गया है। सिर्फ अराजकता, गुंडागर्दी , अवैध धंधे, धवस्त कानून, बलात्कार, लूट खसोट का बोलबाला है। कांग्रेस ही उत्तर प्रदेश को अब बचा सकती है।
विज्ञापन


संदेश यात्रा को रवाना करने से पूर्व उन्होंने बैठक भी की। संदेश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल, प्रवक्ता डॉ. राजीव कुमार लोध, सुख सागर मिश्र, ओमेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें