फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का हर पंचायत में लहराएगा परचम

Sun, 02 Aug 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर शनिवार को राजीव भवन में हुई कांग्रेस की बैठक में जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। भाजपा की असलियत जान हर वर्ग कांग्रेस की ओर देख रहा है। पंचायत चुनाव में हर ग्राम पंचायत में कांग्रेस की परचम लहराएगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस समस्त ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों पर अपने उम्मीदवार लड़ाएगी। कार्यकर्ता घर-घर जाएं और लोगों को कांग्रेस की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में बताए। कहा कि हर वर्ग और हर तबका भाजपा की असलियत जान चुका है।

महासचिव डा. राजीव सिंह ने कहा कि बैठक का मुख्य एजेंडा प्रदेश में सितंबर में प्रारंभ होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की रूपरेखा और रणनीति पर परिचर्चा करना है। महासचिव सत्यबोध प्रकाश ने चुनाव के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को तैयारियों के बारे में बताया।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार के 15 माह के कार्यकाल से जनता बुरी तरह त्रस्त हो गई है और कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देखने लगी है। उपाध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने कहा कि हम लोग एकजुट होकर सच्चे मन से समर्पित भाव से चुनाव लड़ेंगे, तो कोई ताकत नहीं कि त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में पार्टी को सफलता न मिलें।

बैठक को गुफरान कौशर, अजहर खां, नेतम भारती, सरोज चंदेल, प्रेम प्रकाश वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रेम प्रकाश वर्मा, लक्ष्मी प्रकाश मिश्रा, राम गोपाल दीक्षित, अंकुर चंदेल, विदुर त्रिवेदी, अकील खां, दिनेश राठौर, विनोद मिश्रा, डा. इदरीश वारसी, अजय शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें