फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सुरसा में शिकायत लिपिक और बिलग्राम में एपीओ बिना अवकाश के गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/बिलग्राम। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने शनिवार को सुरसा और बिलग्राम ब्लॉकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मियों की मनमानी और गंभीर लापरवाही सामने आई, जिस पर गैरहाजिर रहने और काम में कोताही बरतने वालों के खिलाफ वेतन रोकने व विभागीय कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


सुरसा ब्लॉक में स्थापना पटल पर सर्विस बुक और जीपीएफ पासबुक अधूरी मिलीं। पटल सहायक सर्वेश कुमार को एक सप्ताह में अभिलेख पूरे करने को कहा गया तथा नवंबर माह का वेतन रोका गया। शिकायत लिपिक रमेश कुमार एक सप्ताह से बिना अनुमति अनुपस्थित थे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) कमलेश कुमार को निर्देश दिए गए। साफ-सफाई ठीक न मिलने पर एडीओ (पंचायत) का भी वेतन रोका गया।

बिलग्राम ब्लॉक के निरीक्षण में परिसर में गंदगी मिलने पर एडीओ (पंचायत) जितेंद्र गुप्ता का वेतन रोका गया। सात नवंबर से अनुपस्थित चल रहे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के ब्लॉक मिशन मैनेजर (बीएमएम) श्याम सिंह का मानदेय रोकते हुए संबंधित उपायुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। अभिलेखों का रखरखाव खराब मिलने पर लिपिक अतिकुर्रहमान को एक माह में पंजिकाएं पूरी करने और वेतन रोकने के निर्देश मिले। वहीं, एक माह से ब्लॉक से गायब अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। निरीक्षण के दौरान दोनों ब्लॉकों के बीडीओ और लेखाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें