फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कुराते हुए लौटे फरियादी

Thu, 26 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
चौपाल में उपस्थित लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलग्राम। जनता को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने और जनसमस्याओं को अफसरों तक पहुंचने के लिए गुरुवार को बिलग्राम तहसील सभागार में चौपाल व जल संरक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां, सांडी ब्लॉक के अलावा बिलग्राम कसबे से बड़ी संख्या में लोग फरियाद लेकर पहुंचे। एसडीएम बिलग्राम पीपी तिवारी, सीओ बलवंत चौधरी, बीडीओ रवीश चंद्र यादव ने जनता की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखा। बड़ी संख्या में शिकायतों का मौके पर ही निस्तरण कर दिया गया। इससे लोग मुस्कुराते हुए घरों को लौटे। ज्यादातर शिकायतें पेयजल समस्या की आईं।
विज्ञापन


चौपाल में सांप खेड़ा के दिनेश चंद्र और अजयपाल ने बबूल काटने की अनुमति के लिए प्रार्थन पत्र दिया। एसडीएम ने उन्हें बताय कि बबूल और यूकेलिप्टस काटने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं होती। पनेवड़ा गांव के महेश प्रसाद, इसी गांव के लाला राम शंकर, भगवानदीन ने हैंडपंप लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

श्रीपाल ने पानी निकासी का विवाद हल कराने की गुहार लगाई। बिलग्राम ब्लाक के अख्तियार पुर गांव की शर्बती ने इंदिरा आवास की दूसरी किस्त न मिलने की शिकायत की। बीडीओ ने कहा कि जिले से दूसरी किस्त आने पर पैसा दिला दिया जाएगा। मल्लावां के रामकुमार ने सड़क और नाली बनवाने की मांग की। हैबतपुर गांव के प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत की। माधौगंज ब्लॉक के पैजपुर कंपू गांव निवासी महिपाल ने जमीन विवाद हल कराने की गुजारिश की।
विज्ञापन


एक ही फोरम पर करें शिकायत
चौपाल में एसडीएम ने कहा कि प्राय: लोग एक समस्या की शिकायत कुछ ही दिन में तहसील से लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक में कर देते हैं। समस्या का निस्तारण केवल शिकायत करने से नहीं होता है। एसडीएम ने कहा कि शिकायत एक ही फोरम यानी किसी एक अधिकारी के पास करें। शिकायत का निस्तारण न होने तक उस अधिकारी से मिलते रहें। हर हाल में समस्या निपट जाएगी। जब नीचे का अधिकारी न सुने तब ऊपर सुनवाई के लिए जाएं।

पैमाइश के लिए आया नया नियम
अमर उजाला की चौपाल में पर्मी गांव के अरविंद कुमार और सांडी ब्लॉक के भैरमपुर गांव के प्रेम शंकर वर्मा जमीन की पैमाइश कराने की फरियाद लेकर आए थे। एसडीएम ने दोनों लोगों से कहा कि जमीन पैमाइश के लिए नया नियम आ गया है। कोई भी व्यक्ति तहसील के कोष में 1000 रुपये जमा कर अपने जमीन की पैमाइश करा सकता है। रुपये जमा करने की रसीद के साथ आवेदन पत्र देने पर टीम पैमाइश के लिए तुरंत भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें