फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की शिकायत

विज्ञापन
फोटो-12- कलेक्ट्रेट में फरियाद लेकर आए गन्ना मिल कॉलोनी के लोग - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शुगर मिल कॉलोनी में शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग की। इस दौरान टीम ने कुछ घरों के कनेक्शन काट दिए। इस पर भीड़ एकत्र हो गई और बिल देने के बाद भी बिना कारण कनेेक्शन काटने का विरोध किया। हंगामा देखकर टीम लौट गई। इसके बाद लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अफसरों को समस्या बताई।
विज्ञापन

शुगर मिल कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कई सालों से उनके आवासों में बिजली कनेक्शन हैं। बिल का नियमित भुगतान किया जाता है। इसके बाद भी बिजली विभाग की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ कॉलोनी पहुंचकर केबल और मीटर उखाड़ने शुरू कर दिए। आशीष, सत्यदेव, वटेश्वर, किशोर, अनूप आदि के कनेक्शन अवैध बताकर काट दिए गए।
आरोप लगाया कि टीम ने मनमानी कार्रवाई की है। इस दौरान मनीष कुमार, राकेश कुमार, महेंद्र सिंह, संजीव कुुमार, पवन कुमार शामिल रहे। एडीएम वंदना त्रिवेदी ने लोगों से आवास संबंधित कागजात मांगने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। लोगों को अंदेशा है कि प्रशासन की ओर से शु्गर मिल के आवास खाली कराने के लिए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें