फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 मतदान केंद्रों पर आयोग ने लगाई सहमति की मोहर

विज्ञापन
फोटो-19-निर्वाचन कार्यालय में कर्मचारी से पूछताछ करते अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। विधान परिषद चुनाव में लखनऊ खंड शिक्षक स्नातक चुनाव को लेकर जिले से भेजे गए बूथों को लेकर प्रशासनिक सहमति की मोहर आयोग ने लगा दी है। हालांकि बूथों के नंबर बदलने के बाद जिले के निर्वाचन संबंधी कर्मियों की मुश्किलें थोड़ी जरूर बढ़ी हैं।
विज्ञापन

शिक्षक स्नातक चुनाव को लेकर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने भी गुरुवार की दोपहर कलक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बारी-बारी से सभी कर्मियों को बुलाकर उनके पटल संबंधी तैयारियों का पुरसाहाल लिया।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसके 22 बूथों पर मतदान किया जाएगा। स्नातक चुनाव में 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जबकि 22 मुख्य बूथ व 43 सहायक बूथ बनाए गए हैं। कुल 65 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले से बूथों को लेकर जो प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे उन पर आयोग की सहमति गुरुवार को प्राप्त हो गई है। बूथों के नंबर में बदलाव हो गया है जिसके बाद निर्वाचक नामावलियां जो तैयार हैं उनमें संशोधन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें