हरदोई भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से ब्लाक स्तरीय कमेटी गठित की गई है। इसका उप संरक्षक रामकिशोर शुक्ला को बनाया गया।
अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर अशोक कुमार ने बताया कि उपसरंक्षक के अलावा ब्लाक अध्यक्ष सुरसा राहुल मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष शाहाबाद अनुपम बाजपेई एवं नगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह को बनाया है।
उन्होंने बताया कि यह निर्णय शुक्रवार को लक्ष्मीपुरवा में हुई मीटिंग के दौरान लिया गया। इस मौके पर रुद्र दत्त दीक्षित, कमलेश, उमेश कुमार यादव, सर्वेश अवस्थी, पुष्पेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद