फोटो-25- संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कारखाने की छत पर सुखाई जा रही कचरी देखते सहायक आयुक्त
- फोटो : HARDOI
संडीला। खाद विभाग के सहायक आयुक्त एके सिंह की अगुवाई में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संडीला क्षेत्र में खाद्य व पेय पदार्थ निर्माताओं एवं विक्रेताओं के यहां छापे डाले। टीम ने कोल्डड्रिंक निर्माता कंपनी से कोल्ड्रिंक, दूध, घी व दही समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। वहीं, संडीला में एक निर्माण इकाई पर छापा मारकर रंगीन कचरी के दो सैंपल लिए। 1238 किलोग्राम कचरी सीज करा दी।
सहायक आयुक्त खाद्य लखनऊ एके सिंह व अभिहित अधिकारी सतीश कुमार की टीम ने संडीला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कचरी निर्माण इकाई पर छापा मारा। टीम ने बरामद हुई रंगीन कचरी के दो सैंपल लिए। बरामद 1238 किलोग्राम कचरी को सीज करा व्यापारी के सुपुर्द कर दिया। टीम ने एक डेयरी से दूध का व एक कैंटीन से बेसन का सैंपल लिया।
कोल्डड्रिंक के चार सैंपल सीज किए। टीम ने दूध, घी व दही का सैपल लिया। अभिहित अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए मेरठ लैब भेजे जा रहे हैं, जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा व अनिरुद्ध सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे।