हरदोई आगरा से स्थानांतरित होकर आए सीओ विकास जायसवाल को सीओ सिटी बनाया गया है। अब तक सीओ सिटी रहे राकेश वशिष्ठ को अब सीओ शाहाबाद बना दिया गया है। इस संबंध में एसपी ने रविवार को आदेश जारी कर दिए।
विकास जायसवाल सीओ सिटी के साथ सीओ यातायात, सीओ पुलिस कार्यालय, सीओ पुलिस लाइन और सीओ वीआईपी का कार्य भी देखेंगे। अभी तक सीओ सिटी रहे राकेश वशिष्ठ फायर स्टेशन शाहाबाद के प्रभारी भी रहेंगे।