फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीएम ने वर्चुअल लोकार्पण कर जनता को सौंपा वन स्टॉप सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर को शुक्रवार को अपना भवन मिल गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल रूप से भवन का लोकार्पण किया। यहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष, सीडीओ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
100 बेड चिकित्सालय परिसर में 48.69 लाख की लागत से सखी वन स्टॉप सेंटर का निर्माण कराया गया है। यहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि महिलाओं के संरक्षण व सुरक्षण के दृष्टिगत वन स्टॉप सेंटर का बड़ा महत्व है। घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं व बालिकाओं को भवन बन जाने से अब उनके सात दिन तक ठहरने की समस्या का भी निराकरण हो गया और सुरक्षा के लिहाज से उचित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर का अपना भवन हो जाने से संचालन के लिए अब कर्मचारियों को स्थान व कार्यालय संचालन में दिक्कतें नहीं होंगी। पीड़ित महिलाओं को राहत होगी। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अलका गुप्ता ने कहा कि सरकार का सराहनी कदम है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि 48.69 लाख की लागत से भवन का निर्माण हुआ है। सीएमएस डॉ. मनोज श्रीवास्तव, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी संजीव श्रीवास्तव सहित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें