फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बादलों ने ठंडे किए सूर्यदेव के तेवर, तीन पायदान गिरा तापमान

Sun, 27 Apr 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल। - फोटो : आसमान में छाए बादल।
विज्ञापन
हरदोई। भीषण गर्मी से भले ही लोगों को राहत नहीं मिली है लेकिन कई दिन से सता रहे सूर्य देव के तेवरों को बादलों ने रविवार को कुछ ठंडा कर दिया। सुबह से ही आसमान पर कई बार बादल छाए रहे। बादलों की वजह से न्यूनतम तामपान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

इस बार अप्रैल के शुरुआत से ही गर्मी के तेवर आक्रामक बने हुए थे। तापमान भी बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पार हो गया था। हाल यह था कि दिन में गर्म हवा से लू का अहसास होने लगा। मौसम के ऐसे मिजाज से दिन और रात गर्म होने लगीं। अधिक गर्मी से लोग परेशान हो रहें और तेज धूप के कारण फसलों को लेकर किसान भी चिंतित बने हुए हैं।
शनिवार को मौसम में कुछ परिवर्तन हुआ और रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से कई बार आसमान पर छाए बादलों ने तेज धूप का रास्ता रोके रखा, इससे धूप के तेवर और दिन के मुकाबले नरम रहे। दिन में कुछ देर धूप रही लेकिन शाम को फिर बादल छा गए। बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में कुछ पायदान नीचे आ गया।
विज्ञापन

मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि बादलों के छाए रहने से अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 39 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान में शनिवार से एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवाओं की गति भी 6 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। धूप की तपिश तो कम रही लेकिन उमस से ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें