फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आग लगने से कपड़े की दुकान जली, 15 लाख का नुकसान

विज्ञापन
फोटो-13- कपड़े की दुकान से उठतीं आग की लपटें। संवाद
विज्ञापन
संडीला। नगर के रेलवे फाटक के पास खादी आश्रम के निकट स्थित कपड़े की दुकान में शनिवार रात आग लग गई। घटना में लगभग 15 लाख का नुकसान होने का दावा दुकानदार ने किया। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

नगर के किसान टोला निवासी जावेद की कपड़े की दुकान रेलवे फाटक के पास है। शनिवार रात लगभग आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात लगभग 11 बजे लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही दुकान से आग की लपटें निकलने लगीं। लोगों ने पुलिस के साथ ही जावेद को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग को बुझाया। हालांकि आग बुझने तक दुकान में रखे कपड़े और फर्नीचर समेत अन्य सामान जल चुका था। जावेद ने बताया कि लगभग 15 लाख का नुकसान हुआ है। आग बुझने के बाद दुकान की हालत देख जावेद भावुक हो गए। पड़ोसी दुकानदारों ने उन्हें संभाला। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें