फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े पाकर गरीबों के खिले चेहरे

Mon, 23 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब व जरूरतमंद लोगों को नारायण सेवा समूह ने होली का तोहफा दिया है। समूह द्वारा रविवार को रफी अहमद किदवई इंटर कालेज में वस्त्र वितरित किए गए, जिसमें जनपद के कई ग्रामों से चयनित कर लाए गए गरीब महिला-पुरुषों को वस्त्र दिए गए। जिसको पाकर गरीबों के चेहरों पर मुस्कान खिल गई।
विज्ञापन


रंगों के पर्व होली को ध्यान में रखते हुए नारायण सेवा समूह द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्र का वितरण किया गया। विद्यालय प्रांगण में आसपास के गांव से चयनित 116 गरीब महिला-पुरुषों को बुलाकर उन्हें वस्त्रों का वितरण किया गया। महिलाओं को साड़ी ब्लाउज तथा पुरुषों को पैंट शर्ट व कुर्ता पायजामा का वितरण किया गया।

इस मौके पर समूह के कार्यकारी संचालक डा. जय राम गुप्ता ने कहा कि पर्व सभी के लिए होते हैं। धनाढ्य व्यक्ति को पर्व को बड़े ही उल्लास से मनाते हैं, लेकिन जो गरीब वर्ग के होते हैं वह भी पर्व मनाते हैं लेकिन सरल ढंग से। ऐसे में गरीबों की सहायता करते हुए उन्हें पर्व का कुछ उपहार दिया जाए तो उनकी मदद भी होती है और पुण्य भी प्राप्त होता है।
विज्ञापन


प्रियम मिश्रा, सुमेर सिंह, नितिन मिश्रा, सुशील अवस्थी, डा. नरेश चंद्र शुक्ला तथा डा. अनुज गुप्ता ने कहा कि खुशियां बांटने से और ज्यादा बढ़ती है, ऐसे में लोगों को खुशियां बांटने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। संदीप, सोमेश, तारकनाथ शर्मा, जय शंकर गुप्ता, डा. संदीप कटियार, डा. सुधीर चौहान, राम सनेही द्विवेदी ने कहा कि गरीबों की मदद को समाज को ज्यादा से ज्यादा त्याग करना चाहिए।

इससे सुख शांति एवं वैभव की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राम शंकर शुक्ला, हरिश्चंद्र शुक्ला, पी. शुक्ला, आरडी पाल तथा विजय शुक्ला ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें