फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी हड़ताल पर, गंदगी का लगा अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। चार माह से वेतन न मिलने से नाराज जिला अस्पताल के सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे अस्पताल की सफाई व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन

अस्पताल के वार्डों व परिसर में गंदगी का अंबार लगने से मरीज व तीमारदार का बदबू से परेशान हो गए। जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था लखनऊ की निजी संस्था के कंधों पर है।
जिसके तहत एक सुपरवाइजर के अलावा लगभग 32 सफाईकर्मी तैनात हैं। सभी सफाईकर्मियों की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगती है।
सुपरवाइजर गोविंद ने बताया कि पिछले चार माह से सफाईकर्मियों को वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते सफाईकर्मी परेशान है। वेतन न मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने मंगलवार को सफाई व्यवस्था ठप कर हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में इकट्ठा होकर मंगलवार को प्रदर्शन किया, जिससे अस्पताल परिसर व वार्डों में गंदगी का फैल गई। मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सफाईकर्मियों की हड़ताल की सूचना अस्पताल प्रशासन को मिली। मौके पर पहुंचे सीएमएस ने कर्मचारियों को आश्वासन देकर दोपहर बाद हड़ताल खत्म कराई।
जिसके बाद सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सकी। सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी ने बताया कि संस्था को पत्र भेजा गया है। जल्द की कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें