ग्रीन एंड क्लीन सिटी जागरूकता अभियान के तहत बच्चों
की हुई स्वच्छता व पर्यावरण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता में वैष्णवी,
तान्या सिंह व प्रखर गुप्ता को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला।
अभियान
के राष्ट्रीय संयोजक संजय अवस्थी ने बच्चों को पुरस्कृत करने के बाद कहा
कि स्वच्छ गांव से स्वच्छ भारत बनेगा। हमें गांवों में स्वच्छता व शौचालय
बनवाने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वभाव में स्वच्छता
लानी होगी। उनमें सृजन क्षमता को विकसित करना है।
इसके लिए हमें उनके
महत्व को बताना होगा। यह व्यक्ति के विकास में सहायक है। कहा कि बच्चों को
सचिन, सायना, मैरीकाम की तरह मेहनत कर अपने सपनों को साकार करना चाहिए। इस
मौके पर कार्तिकेय मिश्रा, शिखर गुप्ता, हरीश शाह, नैंसी सिंह, दिव्यांशी
सैनी, रुद्र मिश्रा, शिखर दिवाकर, शिवांशी, मिताली, मनोज कुमार, संतोष आदि मौजूद थे।