फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वच्छ गांव से बनेगा स्वच्छ भारत’

Sun, 07 Jun 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन एंड क्लीन सिटी जागरूकता अभियान के तहत बच्चों की हुई स्वच्छता व पर्यावरण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता में वैष्णवी, तान्या सिंह व प्रखर गुप्ता को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजय अवस्थी ने बच्चों को पुरस्कृत करने के बाद कहा कि स्वच्छ गांव से स्वच्छ भारत बनेगा। हमें गांवों में स्वच्छता व शौचालय बनवाने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वभाव में स्वच्छता लानी होगी। उनमें सृजन क्षमता को विकसित करना है।

इसके लिए हमें उनके महत्व को बताना होगा। यह व्यक्ति के विकास में सहायक है। कहा कि बच्चों को सचिन, सायना, मैरीकाम की तरह मेहनत कर अपने सपनों को साकार करना चाहिए। इस मौके पर कार्तिकेय मिश्रा, शिखर गुप्ता, हरीश शाह, नैंसी सिंह, दिव्यांशी सैनी, रुद्र मिश्रा, शिखर दिवाकर, शिवांशी, मिताली, मनोज कुमार, संतोष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें