फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापरवाही पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी निलंबित, प्रधानाचार्य समेत चार का वेतन रोका

विज्ञापन
फोटो 20: बिलग्राम के जीजीआईसी में निरीक्षण करते डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
हरदोई। निरीक्षण में लापरवाही की पुष्टि पर जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बिलग्राम जीजीआईसी के चतुर्थ श्रेणी कर्मी को निलंबित कर दिया है। जीजीआईसी सहित तीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस दिया है। प्रधानाचार्यों को दस दिन में विद्यालय के वातावरण, व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि सुधार न होने पर निलंबन की संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने मंगलवार को बिलग्राम के जीजीआईसी का निरीक्षण किया। वहां पर प्रधानाचार्य, शिक्षक कोई सटीक जवाब नहीं दे पाए। चतुर्थ श्रेणी की मनमानी दिखाई दी। साफ-सफाई के प्रति भी कर्मी ने ध्यान नहीं दिया था। बताया कि जीजीआईसी के चतुर्थ श्रेणी कर्मी रामसागर को निलंबित कर दिया गया है। प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों को नोटिस दिया गया है। कहा कि शिक्षक अपने चार पहिया वाहनों की विद्यालय के पोर्च में पार्किंग न करें, ऐसा पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
बताया कि मटियामऊ का राजकीय माध्यमिक विद्यालय दोपहर 3.20 बजे बंद मिला। विद्यालय की स्थिति ठीक नहीं थी। प्रधानाचार्य समेत चार लोगों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। एक अन्य वित्तविहीन विद्यालय भी बंद मिला। वहां पर मिले एक व्यक्ति ने पहले खुद को प्रबंधक, फिर प्रबंधक पति बताया। प्रधानाचार्य के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पाए। राधारानी इंटर कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें