फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आधार सत्यापन न होने पर 20 बीईओ से स्पष्टीकरण

Fri, 23 Feb 2024 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 26 हजार विद्यार्थियों का आधार सत्यापन न होने पर सभी बीस खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और कम प्रगति वाले विद्यालयों का विवरण तलब किया गया है। आधार सत्यापन न होने और बैंक खाता लिंक न होेने के कारण 46 हजार विद्यार्थी अभी भी ड्रेस व स्कूल बैग से वंचित है। परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 12 सौ रुपये की धनराशि स्थानांतरित की जाती है। जिससे अभिभावक स्कूल ड्रेस, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी की खरीदारी करते हैं। जिले में 4 लाख 37 हजार 608 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 4 लाख 11 हजार 428 के आधार सत्यापित हो सके हैं। अभी 26 हजार 180 विद्यार्थियों के आधार का सत्यापन ही नहीं किया गया है। इससे उसका विवरण पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें