फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई-शहर के विस्तार पर आपत्तियों की अड़चन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लंबे इंतजार के बाद शहर के विस्तार के प्रस्ताव को पिछले महीने स्वीकृति मिली। इसके बाद प्रकाशित अधिसूचना पर आपत्तियों की अड़चन है। आपत्तियों के निस्तारण की दरकार है। दशहरे के बाद इस ओर कार्रवाई शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निकाय चुनावों के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य शुरू होने जा रहा है। ऐसे में यदि तय समय सीमा में चुनाव होते हैं तो फिर पुराने परिसीमन पर चुनाव होगा। विस्तार को लेकर इंतजार और बढ़ जाएगा। शहर में नगर पालिका का सीमा क्षेत्र अभी तक लगभग नौ किलोमीटर की परिधि में है। सीमा विस्तार को लेकर पिछले कई वर्षों से लोगों को इंतजार है। ताकि आस पास के गांवों के इलाकों में बस रह आबादी को नगरीय क्षेत्र की सुविधाओं का लाभ मिल सके।
सीमा विस्तार के प्रस्ताव की स्वीकृति में नगर पालिका की सीमा बढ़कर 20 वर्ग किलोमीटर परिधि में की गई है। शासन से सीमा विस्तार के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद पिछले माह सितंबर में अधिसूचना का प्रकाशन किया गया था। शासन की ओर से आपत्तियां मांगी गईं थीं। सूत्रों का कहना है कि बड़ी संख्या में आपत्तियां नगर विकास विभाग को भेजी गईं। इनका निस्तारण किया जाना है। निस्तारण के बाद सरकार की स्वीकृति के बाद अंतिम अधिसूचना प्रकाशित होगी। इसके बाद सीमा विस्तार हो जाएगा। कर्मचारियों का मानना है कि अब दशहरा के अवकाश के बाद ही यहां आपत्तियों का विवरण आने की उम्मीद है। इसके बाद निस्तारण की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद शासन से अंतिम अधिसूचना स्वीकृत होने पर सीमा विस्तार लागू होगा। सीमा विस्तार के बाद शासन की मंशानुसार नगरीय सुविधाओं को नए क्षेत्रों में पहुंचाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

-रविशंकर शुक्ला, अधिशासी अधिकारी, पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें