फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अतिक्रमण और बेतरतीब ई-रिक्शों में फंसा शहर, धूप में बेहाल राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर की मुख्य सड़कों पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण और बेतरतीब तरीके से दौड़ते ई-रिक्शों के कारण सोमवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम के बीच सड़कों पर लगे लंबे जाम ने राहगीरों और वाहन चालकों के पसीने छुड़ा दिए। चौराहों पर रेंगते वाहनों की लंबी कतारों के बीच एम्बुलेंस और स्कूल बसें भी फंसी नजर आईं।
विज्ञापन


केस 1:
मुख्य चौराहे पर बसों और ई-रिक्शों की होड़
सोमवार दोपहर मुख्य मार्ग चौराहे पर अवैध रूप से खड़े ई-रिक्शों और रोडवेज बसों के कारण सड़क का दो-तिहाई हिस्सा पूरी तरह बंद हो गया। कार सवार और बाइक चालक धूप में तपने को मजबूर हो गए। स्थिति यह थी कि 10 मिनट का सफर तय करने में लोगों को आधे घंटे से अधिक समय लग गया।

केस 2:
फुटपाथ पर पटरी दुकानदारों का कब्जा
बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाने और पटरी पर लगे ठेलों के कारण भारी जाम लग गया। ट्रैफिक बैरियर के पास भी गाड़ियों की कतारें लग गईं, इससे दोपहिया वाहन चालक धूप में पसीने से तरबतर होकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। सड़क किनारे फैले अतिक्रमण और वाहनों के जमावड़े पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन



फुटपाथों पर अतिक्रमण को हटवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। ई-रिक्शों का नियंत्रित करने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग की है। लगातार बढ़ रहे वाहनों के चलते भी जाम की समस्या बढ़ी है। -रामेंद्र कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें