फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा सिटीजन चार्टर, दवा उपलब्धता की भी देनी होगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सिटीजन चार्टर लागू किया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों पर सिटीजन चार्टर लागू होने के बाद लोगों को सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों की जवाबदेही भी बढ़ जाएगी। डिस्प्ले बोर्ड पर स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधी सभी जानकारियां लिखी जाएंगी। साथ ही आवश्यक औषधियों की जानकारी भी लिखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला स्तरीय अस्पतालाें की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र में भी स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर ही स्वास्थ्य इकाइयों पर सिटीजन चार्टर लागू किया जा रहा है। जनपद में 21 सीएचसी, 48 पीएचसी और 539 उप स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी शामिल हैं। सभी सिटीजन चार्टर लागू कर डिस्प्ले बोर्ड लगाने के लिए कहा गया है।
डिस्प्ले बोर्ड पर विशेषज्ञ, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारी की तैनाती, ओपीडी, डिलीवरी, टीकाकरण, आवश्यक औषधि सहित अन्य सुविधाओं का कमरा नंबर, जांच आदि का ब्योरा लिखा जाएगा। स्वास्थ्य केंद्रों पर कब तक ओपीडी चलेगी और भर्ती की क्या व्यवस्था है। यह सभी जानकारियां सिटीजन चार्टर में लिखी जाएंगी। डिस्प्ले बोर्ड लगने से चिकित्सक व स्टाफ की मनमानी पर भी रोक लगेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि सभी चिकित्सा अधिकारियों को डिस्प्ले बोर्ड लगाकर सूचना भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



शिकायत पेटिकाएं भी लगेंगी
स्वास्थ्य केंद्रों पर अक्सर मरीजों को तमाम तरह की शिकायतें रहती हैं कि उनको बेहतर इलाज नहीं मिला, जांच नहीं हो रही या फिर दवाएं नहीं मिल पाई हैं। मरीज अपनी बात भी नहीं कह पाते। इसके लिए अब स्वास्थ्य केंद्र पर भी शिकायत पेटिकाएं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए शिकायत पेटिकाएं लगाने की योजना बनाई गई है। सभी चिकित्सा इकाई प्रभारियों को रोजाना पेटिकाएं खोलकर जांचने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें