यहां लोगों की संख्या कम दिखाई दी। छुट्टी का दिन होने की वजह से लोग घरों से तो निकले, लेकिन पूरी तरह बाजार में ऊनी कपड़ों की खरीदारी में ही व्यस्त रहे। दूसरी ओर, कोहरे के चलते रोड पर वाहनों का आवागमन भी कम रहा। लोग वाहनों की लाइट जलाकर कोहरे में निकले।
सर्द हवाओं की वजह से दोपहिया वाहनों पर सफर करना मुश्किल हो रहा था। चार पहिया एवं बड़े वाहनों को भी बार-बार शीशे पर कोहरा जमने से सफर में मुश्किल का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम साफ रहने के कारण अभी वर्षा की कोई संभावना नहीं है। 10 जनवरी तक शीत लहर और कोहरा जारी रहेगा।