फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छेड़छाड़ के बाद किशोरी की हत्या का मामला, सात वर्ष बाद आया फैसला, दोषी को आजीवन कारावास

Sat, 07 Jan 2023 09:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने छेड़छाड़ के बाद किशोरी की हत्या के मामले में सात वर्ष बाद फैसला सुनाया है। इसमें दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। बता दें कि पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट नंबर 15 के जज अबुल कैश ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर हत्या के मामले में दोषी राम सेवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन

जुर्माना अदा न करने पर उसे तीन माह की अधिक सजा भुगतनी होगी। जुर्माने की 80 प्रतिशत धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है। कछौना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने नौ अक्तूबर 2014 को मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें कहा था कि तीन अक्तूबर 2014 की शाम उसकी भतीजी अचानक घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।  सात अक्तूबर 2014 को हथोड़ा गांव के निकट जंगल में पानी के गड्ढे में लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन

परिजन वहां पहुंचे, तो देखा कि लाश उनकी भतीजी की थी। उसके गले में चोट के निशान थे। शरीर से आधे कपड़े गायब थे। उन्हें कुछ लोगों ने बताया था कि रामसेवक उनकी भतीजी को झाड़-फूंक के बहाने गांव के बाहर एक मजार पर ले गया था। जहां उसने अपने साथियों के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही थी। अभियोजन पक्ष से पैरवी कर रहे लोक अभियोजक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद छेड़छाड़ व हत्या के दोषी रामसेवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें