फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने एक दूजे को राखी बांध मनाया पर्व

Fri, 28 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर के स्कूलों में बच्चों ने राखी बांधकर त्योहार मनाया। इस दौरान राखी बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन


शहर के  डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में राखी महोत्सव के दौरान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें मयंक, जया, शिवानी, मानवेंद्र, दीक्षा, विभा, सपना, कीर्ति, कोमल, खुशबू, गुंजन, मानसी, उन्नति, पीयूष, वंश, अमन, काजल, अंश, मुस्कान, प्रगति, अंशिका, शिखा समेत 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

जिसमें कृष्णा व खुशबू कश्यप ने सबसे अच्छी राखी बनाकर प्रथम रही, वहीं वैष्णवी गुप्ता व कंचन सिंह को दूसरा, सोनी कश्यप व नंदिनी मिश्रा को तीसरा स्थान मिला। अंशिका गुप्ता, शिवानी, संजू व जया मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता अंजली व दिव्या सिंह की देखरेख में संपन्न हुई।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में भूमिका सिंह व नंदिनी बाजपेयी शामिल रही। प्रधानाचार्या लक्ष्मी देवी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक अखिलेश सिंह ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व का महत्व बताया। इस मौके पर टीचर मंशा बाजपेई, प्रियंका, शीलू, विनीता, रिचा, वर्षा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन


इधर, प्रगतिनगर स्थित सरस्वती बाल गोपाल स्कूल प्रांगण में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। प्रबंधक दयाराम सिंह राठौर ने बच्चों से कहा कि रक्षाबंधन बहुत ही पवित्र एवं समाज को एकता के रूप में बांधने का पर्व है। सुमन भटनागर, दीपिका अवस्थी, जूली पांडेय ने भी बच्चों को पर्व का महत्व बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें