फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्प्ताल देर से पहुंचे बालक की मौत

विज्ञापन
हरदोई में जाम लगाए लोगों को समझाते शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला कृष्णनगरिया में खस्ताहाल सड़क में एंबुलेंस फंसने के कारण बुखार से पीड़ित मासूम को अस्पताल ले जाने में देर हो गई। लखनऊ में शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने शनिवार दोपहर सांडी चुंगी से बिलग्राम चुंगी मार्ग पर जाम लगा दिया। नगर पालिकाध्यक्ष के आश्वासन पर जाम खुल सका।
विज्ञापन

मोहल्ला कृष्ण नगरिया निवासी सोनेलाल सेना में जवान हैं और पुणे में तैनात हैं। शुक्रवार को उनके दो वर्षीय पुत्र पुनीत को तेज बुखार आ गया। हालत बिगडने पर परिजनों ने प्राइवेट एंबुलेंस बुलवाई। एंबुलेंस खस्ताहाल गली में भरे कीचड़ में फंस गई। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार को एंबुलेंस निकाली जा सकी और फिर पुनीत को परिजन शहर के नघेटा रोड पर स्थित अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बता उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
लखनऊ के एक अस्पताल में शुक्रवार देर रात पुनीत की मौत हो गई। शनिवार दोपहर बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे और आक्रोशित लोगों के साथ सांडी चुंगी से बिलग्राम चुंगी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाए जाने की सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने लोगों को समझाया। लोगों की मांग थी कि सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि जरूरत पर एंबुलेंस समय से पहुंच सके। इसके बाद नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर से फोन पर लोगों की बात कराई गई और उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने के प्रति आश्वस्त किया। इसके बाद जाम खुल गया। लगभग आधा घंटा जाम लगे रहने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें