एसडी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब धमाल मचाया। इस मौके पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्तर के कवि वेदवृत बाजपेयी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कारित भी किया जाए, जिससे आगे चलकर वे राष्ट्र को मजबूत करें।
नगर चौराहे के निकट स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। इस अवसर पर ‘मेरे अच्छे मामा’ गीत श्रद्धा, आस्था, सत्यमा, साक्षी, स्वास्तिका ने, ‘मेरे डोलना‘ पर अदिति कुशवाहा, शिवानी, अर्चना ने, ‘नटखट बंशी वाले’ पर काजल, प्रीती, अंशिका ने, उर्मिला संवाद अदिति तिवारी, शीतल, यशिका ने, ‘जलवा जलवा’ पर निशांत, प्रांजल, सोम्या यादव, शिवम, अंकित ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। हास्य नाटक अभिषेक, पंकज, कुलदीप ने प्रस्तुत कर विद्यालय के अतिथियों का मनोरंजन किया।
कवि वेदवृत बाजपेयी ने छात्र/छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चों ने जो कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं, उनमें संस्कारित शिक्षा की पृष्ठभूमि झलकती है। उन्होंने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कविताएं सुनाकर श्रोताओं के साथ साथ छात्र-छात्राओं को देश प्रेम का संदेश दिया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, तहसीलदार रामचंद्र यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता रामप्रताप यादव को विद्यालय प्रबंधतंत्र ने स्मृतिचिन्ह देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष के पति राजारमन गुप्ता, प्रबंधक डा. कपिलदेव त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार प्रभाकर त्रिपाठी, अनिल कपूर आदि मौजूद रहे।