फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने दिखाया हुनर

Sat, 15 Aug 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में टीएन किड्स जोन स्कूल में शुक्रवार को बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखा सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


प्ले ग्रुप, नर्सरी व केजी के बच्चों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों का वेश धारण कर अपनी प्रस्तुति की। बच्चों ने लक्ष्मीबाई, इंदिरा गांधी, सैनिक, महात्मा गांधी, श्रीकृष्ण, टीचर, जवाहर लाल नेहरू आदि का स्वरूप धरा।

इसके बाद कक्षा एक से पांच के छात्र-छात्राओं ने संक्षिप्त भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सीओ हरपालपुर नीतेश सिंह, समाजसेवी अरुणेश बाजपेई आदि मौजूद थे। प्रबंधक अविनाश शुक्ल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें