फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोकसभा कर बच्चों को दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 21 Dec 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पेशावर शहर में आतंकी हमले में मारे गए बच्चों को ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को श्रद्धांजलि देेते हुए घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया एवं दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को शांति की ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन


इस मौके पर आरएम विनय श्रीवास्तव ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित क रते हुए कहा कि आतंकवादियों की कोई जाति या धर्म नहीं होता। वह मानवता के इंसानियत के दुश्मन होते हैं। उनके द्वारा किए गए कृत्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है। ज्वाइंट फोरम के अध्यक्ष पीके सिंह ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा किए गए बर्बरता एवं कायरतापूर्ण कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की जाती है।
विज्ञापन


इस मौके पर एमआई खान, रजनीकांत, फारूख हसन, बीएन गुप्ता, रवी अवस्थी, प्रांतोष चौहान, असानंद तिवारी और सौरभ सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें