फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइंग में बच्चों ने उकेरी प्रतिभा

Tue, 19 May 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
टीएन किड्स जोन स्कूल में समर कैंप के पहले दिन सोमवार को हुई ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने आर्ट पेपर पर अपनी कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसको देखकर बड़े भी आकर्षित हुए बगैर न रह सके।
विज्ञापन


समर कैंप की शुरुआत समाजसेवी अरुणेश बाजपेई ने किया। उन्होंने कहा कि हाईटेक युग में बच्चे भी अप्रत्याशित क्षमता के धनी होते हैं। किसी भी प्रतियोगिताओं में अब छोटे से छोटा बच्चा भी अपने हुनर का बखूबी प्रदर्शन करने से नहीं चूकता और बड़ों-बड़ों को अपने कला कौशल से अचंभित कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता कोई भी हो पर प्रतिभाग अवश्य करें। जीत की ललक अपने आप स्वयं आ जाएगी। उधर, ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता को भी बारीकी से देखा तथा बच्चों के  हुनर को देखकर शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक अविनाश ने बताया कि पहले दिन योग, ताइक्वांडो आदि का भी बच्चों ने खूब लुत्फ लिया। इस मौके पर अविनाश चंद्र गुप्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें