फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: मां की गोद से गिरकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थानाक्षेत्र के ग्राम कनौरा आंट में दो पक्षों में मारपीट के दौरान बचाव करते समय मां की गोद से गिरकर मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कनौरा आंट निवासी सुमन शुक्रवार शाम डेढ़ माह के बेटे की झाड़फूंक कराने गईं थीं। देर रात वह पड़ोसी नफीस व उसकी पत्नी के साथ घर जा रहीं थीं। रास्ते में नफीस व उसकी पत्नी को कुछ लोग घेरकर मारपीट करने लगे। सुमन बीच-बचाव का प्रयास करने लगीं। इसी दौरान सुमन को किसी ने धक्का दे दिया।
धक्का लगने से उसका बेटा गोद से जमीन पर जा गिरा, सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। मासूम की मौत से कोहराम मच गया। घटना के बाद हमलावर भाग गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें