फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद से छिटक कर सड़क पर गिरी बच्ची, मौत

Mon, 31 Jul 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
accident - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
बिलग्राम।  क्षेत्र के बिलग्राम सांडी मार्ग पर सोमवार को सांड़ को बचाने के प्रयास में एक बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। इस पर बाइक सवार महिला की गोद से डेढ़ साल की बच्ची छिटकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से महिला व उसकी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हरपालपुर कस्बा निवासी सोनपाल सोमवार दोपहर पत्नी सुदामा व डेढ़ वर्षीय बच्ची वैष्णवी के साथ बिलग्राम कस्बे से घर वापस जा रहे थे। बिलग्राम सांडी मार्ग पर दुर्गागंज गांव के पास अचानक सामने आए सांड़ को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

इसी बीच सुदामा के हाथ से डेढ़ वर्षीय बच्ची वैष्णवी छिटक कर दूर सड़क पर जा गिरी। हादसे में सुदामा समेत वैष्णवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।  मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने वैष्णवी को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें