शाहाबाद (हरदोई)। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के तड़ेर गांव में होली खेल रहा सात साल का मासूम पिकअप डाला की जद में आ गया। गंभीर रूप से घायल मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तड़ेर निवासी नरेंद्र खेती करते हैं। उनका पुत्र राजाबाबू (7) सोमवार को अपने दोस्तों के साथ गांव में ही होली खेल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी व्यक्ति ने अपना पिकअप डाला बैक किया। इसकी जद में राजाबाबू आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से राजा बाबू को सीएचसी शाहाबाद ले गए। शाहाबाद सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का था।