हरदाेई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की शाम को एक 11 वर्षीय बालक तालाब के किनारे भैंस चरा रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया। इससे वह तालाब में गहरे पानी में डूब गया। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो, उसकी तलाश की गई। देर रात में उसका शव तालाब से निकाला गया।
बेनीगंज कोतवाली के घनश्याम नगर निवासी रामखिलावन खेती किसानी का काम करते हैं। उनके तीन पुत्री व 11 वर्षीय पुत्र परीक्षित है। गुरुवार को परीक्षित रोज की तरह भैंस चराने के लिए गांव के दक्षिण तालाब के किनारे गया था। भैंस तालाब में नहाने के लिए चली गई। उसे निकालने के लिए परीक्षित कोशिश कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और परीक्षित तालाब में गिरकर पानी में डूब गया। शाम होने के बाद परीक्षित घर नहीं पहुंचा तो तलाश की जाने लगी। इसी उसके डूबने की सूचना मिली।
इस पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। तालाब में देखा गया तो पानी में उसका शव उतरा रहा था। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।