हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी रोशन अली ने रोशन लाल बनकर हिंदू युवती से दिल्ली में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। फिर उसे गांव लेकर आया और उसी से निकाह किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराई तब पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली पहुंची और मामले में पूछताछ शुरू की है।
सुरसा थाना क्षेत्र के उमरापुर मजरा रामपुर निवासी रोशन अली दिल्ली में रहकर बस स्टैंड के पास बने मंदिर के पास फूल माला बेचने का काम करता था। वहां रह रही एक युवती से उसने रोशनलाल बनकर शादी कर ली और खुद हिंदू धर्म अपना लिया। आर्य समाज मंदिर दिल्ली में दोनों की शादी हुई। इसके कुछ समय बाद रोशन अली से रोशन लाल बनकर जब वह गांव आया तो उसे फिर से मुस्लिम धर्म में वापसी करनी पड़ी और उसने उसी युवती के साथ मुस्लिम धर्म में अपनाकर निकाह कर लिया। जब इसकी सूचना बजरंग दल को लगी तो कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और मामले की शिकायत सुरसा पुलिस से की।।इस शिकायत पर दोनो को पुलिस ने थाने पर बुला लिया।अब बड़ा सवाल यह है रोशन अली ने जब हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू रीति रिवाज़ से शादी की थी तो निकाह किस लिए किया गया। सीओ सिटी ने बताया प्रकरण की जांच की जा रही है