फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रखर को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ऑनलाइन छात्रवृत्ति परीक्षा में अंशू राजपूत को प्रथम स्थान मिला है। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विद्या प्रबोधन, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा सितंबर में हुई थी।
विज्ञापन

बीते शनिवार को छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम में कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की श्वेता ने 29वां और काव्या गुप्ता ने 43वां स्थान प्राप्त किया है। सरस्वती विद्या मंदिर विष्णुपुरी हरदोई के विद्यार्थी अंशू राजपूत ने प्रथम स्थान और प्रखर ने 80वां स्थान प्राप्त किया है। मल्लावां पब्लिक स्कूल की छात्रा साक्षी ने 51वां और न्यू हाइट्स स्कूल के सक्षम ने 99वां स्थान हासिल किया। इन सभी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। जन शिक्षा परिषद हरदोई के जिला मंत्री डॉ. शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी, संभाग निरीक्षक, रामवीर सिंह, चिकित्साधिकारी रघुनाथ अग्रिहोत्री, एसओ विनोद गोस्वामी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर देवेंद्र पाल सिंह, आचार्य प्रवीण, अनूप, अभिनव, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
प्रथम तीन स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 90 फीसदी छात्रवृत्ति, स्मार्ट फोन मिलेगा, 4 से 10 स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 90 फीसदी छात्रवृत्ति मिलेगी, 11 से 25 स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 75 फीसदी छात्रवृत्ति, 26 से 50वें स्थान वाले को 50 फीसदी छात्रवृत्ति, 51 से 100 स्थान स्थान पाने वाले छात्रों को 25 प्रतिशत छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें