फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय छप्पर में लगी आग, गृहस्थी राख

विज्ञापन
फोटो-17- आग से जला सामान देखता पीड़ित गोविंद। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के गांव बरगदिया में मंगलवार दोपहर खाना बनाते समय घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन

बरगदिया मजरा गुरसंडा निवासी गोविंद पुत्र श्रीकृष्ण खेती किसानी के साथ मजदूरी करता है। मंगलवार दोपहर उसकी बेटी साधना चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी अचानक चिंगारी गिरने से छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में पूरे घर को चपेट में ले लिया। आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई लेकिन तब तक गोविंद के घर में रखा राशन, कपड़े व गृहस्थी समेत अन्य सामान राख हो गया। प्रधान मोनू सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी राजस्व अधिकारियों को दी गई है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें