फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनर्ह केंद्रों पर नकल रोकने की कवायद शुरू

Sat, 17 Jan 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन करानेे को लेकर डीएम रमेश मिश्रा का कड़ा रुख बरकरार है। उन्होंने अनर्ह केंद्रों पर अंतर्जनपदीय कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लगाने के संबंध में मंडलायुक्त को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है यदि मंडलायुक्त की अनुमति मिली तो अबकी इन केंद्रों पर परीक्षा का नजारा ही बदला बदला सा नजर आएगा।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने को अबकी प्रशासन ने पहले से ही शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। परीक्षा केंद्रों की सूची पर हाईकोर्ट के आदेश पर बनाए गए कुछ अनर्ह परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी की तैयारी की जा रही है। पहले इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कहीं जा रही थी।

पर उसमें आ रही तकनीकी दिक्कतों के चलते अब इन केंद्रों पर अंतर्जनपदीय कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने के संबंध में डीएम ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। डीएम ने बताया कि अनुमति मिली तो बाहरी जनपदों से आने वाले कक्ष निरीक्षकोें की ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर अनर्ह केंद्रोें को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इस कारण हाईकोर्ट से भी इस संबंध में अनुमति लेनी पड़ सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्षाें में काफी बदलने की भी कुछ शिकायतें आ रही है।

इस बार इस पर भी अंकुश लगाने के लिए तहसील मुख्यालयों पर उत्तर पुस्तिकाएं रखवाने की व्यवस्था करने का प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए निगरानी के भी इंतजाम किए जाएंगे। कहा कि इस बार किसी भी हालत में केंद्रों पर नकल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें