फोटो-34- मुर्गा फार्म संचालकों को बर्ड फ्लू के बारे में जानकारी देते पशु चिकित्साधिकारी आरके गौतम?
- फोटो : HARDOI
पिहानी। बर्ड फ्लू को लेकर जारी अलर्ट के मद्देनजर शुक्रवार को पशु चिकित्सालय की टीम ने कस्बा समेत क्षेत्र के एक गांव का भ्रमण किया। वहां संचालित मुर्गा फार्म में दवा का छिड़काव कराया।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके गौतम व वेद प्रकाश मिश्रा की अगुवाई में टीम ने कस्बा, ग्राम पंडरवा किला व चपरतला रोड पर संचालित मुर्गा फार्म का निरीक्षण किया। संचालकों से पक्षियों के रखरखाव के बारे में जानकारी ली।
पक्षियों में बर्ड फ्लू जैसे कोई लक्षण नहीं मिले। डॉ. आरके गौतम ने कहा कि किसी पक्षी की कलगी, वाटल, आंख के नीचे (आईलेड) और पैरों में सूजन दिखे या आंखें बैंगनी रंग की दिखाई दें तो अविलंब इसकी सूचना पशु चिकित्सा विभाग को दें। टीम ने मुर्गा फार्मों में दवा का छिड़काव भी कराया।