फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बड़ौदा हाउस नॉर्दर्न रेलवे दिल्ली में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी व फर्जी जॉइनिंग लेटर दिए जाने के मामले में कोतवाली शहर में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।



मंझिला थाना क्षेत्र के गौरवा गांव निवासी आलोक कुमार ने शहर कोतवाली शहर के मोहल्ला गिप्शनगंज निवासी रवि राठौर के खिलाफ जालसाजी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आलोक ने बताया कि उसकी 2001 में रवि से मुलाकात हुई थी। रवि राठौर ने उसे बताया था कि वह बड़ौदा हाउस नॉर्दर्न रेलवे दिल्ली में संविदा पर नौकरी करता है। वहां पर उसकी भी नौकरी लगवा देगा।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ ही उसके दोस्त दिव्यांक जो कि आजाद नगर का रहने वाला है। दोनों से उसने दो लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने पिता के खाते से 1 लाख और 66 हजार रुपये रवि राठौर के खाते में ट्रांसफर किया था। 34 हजार नगद रुपये भी दिया था। इसी तरह दिव्यांक ने चार किस्तों में 2 लाख रुपये उसको दिए। रुपया देने के बाद रवि राठौर ने दिव्यांक को एक जॉइनिंग लेटर दिया।
विज्ञापन

काफी दिनों तक जॉइनिंग न मिलने पर उसे व उसके दोस्त को शक हुआ और जॉइनिंग में दिए गए पते पर पहुंचा तो पता चला कि यह फर्जी दस्तावेज है। आरोप है कि कई बार वह लोग रवि राठौर से मिले। लेकिन उसने न सिर्फ पैसा देने से मना कर दिया बल्कि अब जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दे दी। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि गुरुवार की रात में जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें