फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांडी सीएचसी अधीक्षक समेत 17 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
फोटो-6-संक्रमित मिलने के कारण शहर के वैटगंज इलाके में की गई बैरीकेडिंग। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले में सांडी सीएचसी अधीक्षक समेत 17 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें पुलिस लाइन मेें तैनात दो एसआई भी शामिल हैं। इसके साथ कुल पॉजिटिव 802 हो गए हैं। एक्टिव केस 259 हैं जबकि 534 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक नौ मौतें हुईं हैं।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. स्वामी दयाल ने बताया कि सांडी सीएचसी के अधीक्षक एंटीजेन टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि अधीक्षक पहले से ही सतर्कता बरतकर सांडी स्थित सरकारी क्वार्टर से ही कार्य कर रहे थे। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात दो एसआई (42) और (45) पॉजिटिव मिले हैं। ये दोनों पुलिस क्लब में रहते हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमित मिले बाबा मंदिर चौराहा निवासी आटो चालक की भाभी (44) और भतीजा (21) भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। माधौगंज के किदवई नगर के एक ही परिवार के तीन लोग (12), (14) और (17) संक्रमित मिले हैं। टड़ियावां में तैनात स्वास्थ्य कर्मी (30) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। जिला मुख्यालय पर एनआईसी के फील्ड इंजीनियर शहर के मोमीनाबाद निवासी युवक (38) भी संक्रमित है। धर्मशाला रोड निवासी युवती (20), सरायथोक पश्चिमी निवासी युवती (30) के साथ ही ऊंचाथोक निवासी मैकेनिक (60) भी संक्रमित मिले हैं। माधौगंज के सुमेरगंज निवासी युवक (26) भी संक्रमित मिला है। आशा नगर निवासी बुजुर्ग (59) पॉजिटिव हैं। 21 जुलाई को संक्रमित मिले सहकारी बैंक के एक कर्मचारी के पुत्र (14) भी कोरोना की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें