फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटकी पटरी से निकाल दी गई पांच ट्रेनें, टला हादसा

Fri, 27 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
चटकी पटरी की मरम्मत करते रेलवेकर्मी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को अप लाइन पर चटकी पटरी से पांच ट्रेने निकल गईं। आरपीएफ के स्टाफ ने पटरी चटकी देखी। जिसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी। रेलवे परिपथ के कर्मचारियों ने एक घंटे 40 मिनट का ब्लाक लेकर चटकी पटरी क ो बदल कर नई पटरी लगाई।
विज्ञापन


हरदोई रेलवे स्टेशन पर प्लेट फार्म नंबर एक पर ही आरपीएफ थाना है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे आरपीएफ कर्मी ने थाने के सामने ही अप लाइन की पटरी चटकी देखी। जिसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी।

सूचना मिलने पर स्टेशन अधीक्षक ने रेलवे परिपथ के सदस्यों को पटरी चटकी होने की जानकारी दी। रेलवे परिपथ के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और ट्रैक के मरम्मतीकरण की तैयारियां चालू कराई।
विज्ञापन


इसके बाद रेलवे परिपथकर्मियों ने दोपहर 13 बजकर 10 मिनट पर ब्लाक लेकर मरम्मती करण का काम चालू कराया। इस दौरान पांच ट्रेनें चटकी पटरी से निकलीं। इनमें ट्रेन संख्या 14307 मुगल सरांय एक्सप्रेस, 14235 वाराणसी बरेली एक्सप्रेस, 14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 13151 सियालदह एक्सप्रेस और रन-थ्रू ट्रेन नंबर 14115 इलाहाबाद हरिद्वार एक्सप्रेस को कासन देकर निकाला गया। रेलवे परिपथ के कर्मचारियों ने 2:50 बजे तक चटकी पटरी को बदलकर दूसरी नई पटरी लगाई। इस दौरान 1 घंटा 40 मिनट अप लाइन ब्लाक रही। मरम्मतीकरण के दौरान अप लाइन की तरफ से आने वाली ट्रेनों को दूसरी लाइन से निकाला गया। 


आरपीएफ ने पटरी चटकी होने की सूचना दी थी। इस पर सीनियर सेंक्सन इंजीनियर को जानकारी दे दी थी। इसके बाद क र्मचारियों ने मरम्मत की थी। उन्होंने 13 बजकर 10 मिनट से 14 बजकर 50 मिनट का ब्लाक लिया था। 
- रामरतन सिंह स्टेशन अधीक्षक हरदोई

पटरी चटकी होने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की थी। इसके बाद कासन देकर ट्रेनों को निकाला गया था। बाद में चटकी पटरी को बदलवा दिया गया था। 
विज्ञापन

- सफाक उल्ला खां सीनियर सेंक्सन इंजीनियर हरदोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें