फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई के नीचे पड़ा मिला वृद्धा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंथरी में रविवार रात वृद्धा का शव घर में ही चारपाई के नीचे पड़ा मिला। मृतका की पुत्री ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम कंथरी निवासी सुमन देवी (60) पत्नी भिम्मा गांव में अपने मकान में अकेली रहती थी। रविवार रात 10 बजे सुमन की पुत्री सुशीला देवी पत्नी खुशीराम निवासी ग्राम देवरिया थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव ने मां का हालचाल जानने को कई बार फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर सुशीला ने कंथरी में मां के मकान के पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई झब्बू पुत्र मक्का को फोन कर मां को देखने जाने की बात कही। झब्बू ने घर जाकर सुमन को आवाज लगाई लेकिन जवाब नहीं मिला। इस पर उसने परिजनों के साथ घर में जाकर देखा। वहां कमरे चारपाई के नीचे सुमन का शव देखकर उसके होश उड़ गए। झब्बू ने ही घटना की जानकारी पुलिस और सुशीला को दी। गांव पहुंची सुशीला ने बताया कि पिता की मौत 10 वर्ष पहले और भाई की मौत लगभग आठ वर्ष पहले हो चुकी है। मां के नाम लगभग डेढ़ बीघा खेत और मकान है। उसने हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी कोतवाल मुईन अहमद खां ने बताया कि मृतका की पुत्री सुशीला की लिखित सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें