फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ई-रिक्शा के लिए बनेंगे चार्जिंग प्वाइंट

Sun, 13 Aug 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिजली विभाग अब ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग प्वाइंट लगवाएगा। चार्जिंग प्वाइंट लगवाने के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 10 हजार से अधिक ई- रिक्शा संचालित हैं। ई- रिक्शा की चार्जिंग के लिए जिले में कोई भी चार्जिंग प्वाइंट नहीं हैं। इससे ई- रिक्शा घरेलू कनेक्शन या कटिया डाल कर चार्ज किए जा रहे हैं। इससे बिजली विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। बिजली विभाग की छापेमारी में कई बार कटिया से ई- रिक्शा चार्ज होते मिले हैं, जिस पर जुर्माना व एफआईआर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिले में ई- रिक्शा के कारण बिजली विभाग को हो रहे राजस्व के नुकसान को रोकने के लिए चार्जिंग प्वांइट बनाने की कवायद शुरू की जा रही है। विभाग इसके लिए आम लोगों को चार्जिंग प्वाइंट बनाने का मौका दे रहा है। कनेक्शन लेने के लिए आवेदक के पास 10 वर्ग मीटर की अपनी या किराए की जगह होनी चाहिए। उसको दो प्रकार के चार्जिंग प्वाइंट के लिए कनेक्शन दिए जाएंगे। फास्ट चार्जिंग के लिए 33.5 किलोवाट का और स्लो चार्जिंग के लिए 25 किलोवाट का कनेक्शन दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ढोलका ने बताया कि चार्जिंग प्वाइंट के लिए व्यवसायियों और आम लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें