फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: उदयवीर से छिना पिहानी बीडीओ का चार्ज

Sat, 03 Feb 2024 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कुछ ग्राम पंचायतों के विकास कार्याें में रोड़ा अटकाना पिहानी के खंड विकास अधिकारी के लिए मुसीबत बन गया है। लगातार मिल रहीं गोपनीय शिकायतों की प्राथमिक जांच में पुष्टि होने के बाद डीएम ने खंड विकास अधिकारी को पदमुक्त करते हुए जिला विकास अधिकारी के कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

पिहानी के खंड विकास अधिकारी उदयवीर दुबे को लेकर डीएम एमपी सिंह को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पिहानी विकास खंड की कुछ ग्राम पंचायतों में विकास कार्य सुनियोजित ढंग से बाधित किए जाने की बात डीएम को पता चली थी। डीएम को यह भी पता चला था कि गोशाला निर्माण के कार्य बीडीओ ने दबाव बनाकर कई जगह करा दिए थे, लेकिन इनके भुगतान में हीलाहवाली कर रहे थे।
इसकी पुष्टि होते ही डीएम ने उदयवीर दुबे को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि प्रशासनिक आधार पर उदयवीर दुबे को पिहानी से हटाकर जिला विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। हरियावां के बीडीओ अरुण कुमार को पिहानी का बीडीओ बनाया गया है। भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय निधी राठौर को हरियावां का बीडीओ बनाया गया है।
विज्ञापन



काजल को शाहाबाद और प्रतिमा को बेहंदर में तैनाती
हरदोई। सीतापुर से स्थानांतरित होकर आईं खंड विकास अधिकारी काजल को शाहाबाद का बीडीओ बनाया गया है। उन्हें भरखनी के कार्यक्रम अधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एटा से स्थानांतरित होकर आईं प्रतिमा शर्मा को बेहंदर का खंड विकास अधिकारी बनाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें