फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौतियां उन्हीं को मिलती हैं जो इसका सामना कर लें : रजनी तिवारी

Tue, 16 Jan 2024 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत आर्य कन्या महाविद्यालय और महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि जीवन में चुनौती उन्हीं को मिलती है जो इसका सामना कर सकते हैं। छात्राएं हर मायने में हर चुनौती का सामना कर सबसे आगे निकल रही हैं।
विज्ञापन

बड़ा चौराहा स्थित आर्य कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि इस महाविद्यालय में पढ़ाई कर वह आगे बढ़ी हैं। डिग्री कालेज के संस्मरण सुनाते समय रजनी तिवारी ने कहा कि इस महाविद्यालय की पूर्व छात्रा होने पर गर्व है। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के प्रधान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, प्रबंधक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रिचा गुप्ता भी मौजूद रहीं।
संचालन डाॅ. जायरा ने किया। धन्यवाद प्राचार्य डाॅ. सुमन वर्मा ने दिया। जीडीसी में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने 289 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। इस दौरान प्राचार्य डाॅ. नेत्रपाल सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक जयभगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें