फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीमेंट ईंट बनाने की फैक्टरी के चौकीदार की हत्या

विज्ञापन
दिवंगत तेजा।
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। हूंसेपुर में सीमेंट ईंट बनाने की फैक्टरी के चौकीदार की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव फैक्टरी के पास बनी उसकी झोपड़ी से 50 मीटर दूर पड़ा मिला। पास ही अल्टीनेटर भी पड़ा मिला है।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि अल्टीनेटर चोरी कर भाग रहे चोरों ने चौकीदार की हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव पर नौ चोटों के निशान मिले हैं। फेफड़े फटने और छाती की हड्डियां टूटने से चौकीदार की मौत हुई है।
पाली के मोहल्ला सरांय सैफ निवासी चंद प्रकाश शुक्ला की सीमेंट ईंट बनाने की फैक्टरी हूंसेपुर गांव में है। गांव के बाहर की तरफ स्थित फैक्टरी में गांव निवासी तेजा (65) चौकीदार थे। शनिवार की सुबह फैक्टरी में काम करने पहुंचे मजदूरों को झोपड़ी से लगभग 50 मीटर दूर तेजा का शव लहूलुहान हालत में मिला।
विज्ञापन

इसकी जानकारी तेजा के परिजन और पुलिस को दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह और सीओ शाहाबाद अनुज मिरा पहुंचे। यहां फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। टीम ने नमूने जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेजा के शरीर पर नौ चोटें मिली हैं। इनमें दो चोट सिर पर, एक-एक चोट चेहरे और गले पर व पांच चोटें छाती पर मिली हैं। छाती की हड्डियां टूटने और फेफड़े फटने के कारण तेजा की मौत हुई है।
तेजा के बेटे मुकेश उर्फ गुड्डू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने फैक्टरी में लगे जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी किया। इसी दौरान चौकीदार जग गए और उसने चोरों को पकड़ने की कोशिश की।
इस पर चोरों ने उसकी हत्या कर दी। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने रंजिश की बात से इन्कार किया है। सीओ का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें